फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   You can select health center online for vaccination

Baghpat News: टीकाकरण के लिए ऑनलाइन कर सकेंगे स्वास्थ्य केंद्र का चयन

Sun, 16 Mar 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 16 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
You can select health center online for vaccination
बागपत। बच्चों व गर्भवती महिला को टीकाकरण कराने के लिए अब लाइन में लगने या केंद्र बंद होने पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वह खुद ही यू-विन पोर्टल पर अपनी सुविधा के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही समय व तारीख भर सकेंगे और जाते ही उनको टीका लग जाएगा। ऐसे में उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

नवजात शिशुओं और गर्भवती महिलाओं को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 10 प्रकार के टीके लगाए जाते हैं। इन सभी टीकों के लिए अब मैनुअली पंजीकरण के बजाय ऑनलाइन आधार पर पंजीकरण किया जाएगा। एसीएमओ डाॅ. दीपा सिंह ने बताया कि गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं के टीकाकरण का सारा रिकॉर्ड अब ऑनलाइन रहेगा।
विज्ञापन

कब टीका लगा, किस तारीख को टीका लगाया जाना है और कितने टीके लगे, इसकी जानकारी पोर्टल पर रहेगी। गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण के लिए यूविन पोर्टल पर भी पंजीकरण किया जाएगा। कोविन की तर्ज पर यूविन पोर्टल पर पंजीकरण कराने वालों को टीके लगेंगे। वहीं, स्लॉट बुक करके न आने वालों के केंद्र पर ऑन स्पॉट पंजीकरण की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि यूविन पोर्टल की शुरूआत होने से गर्भवती एवं बच्चों के परिजन पंजीकरण होने के बाद देश में कहीं भी टीका लगवा सकेंगे। टीका लगवाने के बाद डिजिटल प्रमाणपत्र भी प्राप्त होगा। कोविन पोर्टल की तरह ही यूविन पोर्टल कार्य करेगा। पोर्टल पर शून्य से पांच वर्ष की आयु के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीके लगवाने की सुविधा मिलेगी।

व्यक्ति अपनी सुविधा अनुसार टीका लगवाने के लिए तारीख, समय व स्वास्थ्य केंद्र का चयन कर सकेंगा और केंद्र पर जाते ही टीका लग जाएगा। ऐसे में न समय की बर्बादी होगी न ही लाइन में लगना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed