फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   You are the incarnations of the prison house, accept our prayer

जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया, श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही मनाई खुशियां

Tue, 31 Aug 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
You are the incarnations of the prison house, accept our prayer
बागपत के ठाकुरद्वारा मंदिर में प्रसाद लेने पहुंचे श्रद्घालु - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिले भर में सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया। वहीं, श्रद्धालुओं ने मंदिर और घरों में भगवान श्रीकृष्ण को झूला झूलाया। रात्रि में भगवान का जन्म होते ही मंदिर घंटे और घड़ियालों से गूंज उठे। वहीं, श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी की। मंदिरों में भगवान के जन्मोत्सव पर भजन-कीर्तन और मंगल आरती के बाद चरणामृत का वितरण किया गया।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव गर के जानकीदास मंदिर, पक्काघाट मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, बागेश्वर मंदिर, मेरठ रोड मंदिर, चमरावल रोड मंदिर के देहात क्षेत्र में मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। दिन भर भगवान श्रीकृष्ण के भजन-कीर्तन कार्यक्रम चलते रहे। घरों में लड्डू गोपाल को सुबह में स्नान कराकर नए परिधान पहनाए और झूला झूलाया। रात्रि में मंदिरों और घरों में जन्मोत्सव पर भजन-कीर्तन भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया। जानकीदास मंदिर के पुजारी ज्योतिषाचार्य राजकुमार शास्त्री ने बताया कि मंदिर को सजाया भगवान का पालना लगाया गया। रात्रि में 11 बजकर 32 मिनट पर भगवान का जन्म होते ही मंदिरों में घंटे और घड़ियाल बजाकर खुशियां मनाई गईं। इसके उपरांत मंगल आरती कर चरणामृत का वितरण किया गया। उधर, वेद प्रचार अभियान के आठवें दिन वैदिक विद्वान राकेश मोहन गर्ग ने वेदों का अध्ययन करने का आह्वान किया। यहां भारत आर्य, जयप्रकाश वर्मा, प्रदीप वर्मा, ओमपाल आर्य, बृजभूषण वैदिक, रेखा, अनिता, प्रदीप चौहान, राजीव दीक्षित, इंद्रपाल, पवन बैंसला, विपुल कश्यप, राजू, अचल आर्य, ओमशरण, रजत आर्य, राजकुमार, विकास, बनवारी, वीरेंद्र त्यागी, डॉ. भगनवीर ढाका मौजूद रहे।
विज्ञापन

चांदीनगर क्षेत्र में मंदिर सजाकर भजन-कीर्तन के कार्यक्रम किए। लहचोड़ा गांव में राधा-कृष्ण व भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली गई। गांव में जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। यहां उमेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, चंद्रपाल यादव, मनोज यादव, राजू यादव, रणवीर नेता व दीपक शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोघट क्षेत्र में सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज तवेलागढ़ी गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर यज्ञ एवं योगा का कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य रुकुम पाल सिंह ने कहा कि यज्ञ सर्वोपरि कर्म है। छात्र छात्राओं को हरपाल सिंह आर्य ने योग कराए। यहां आनंद छिल्लर, पम्मी प्रधान, देवेंद्र सिंह प्रधान आदि रहे। (संबंधित खबरें पेज 4 पर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed