फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ...you are going to Delhi, give me a lift too

...आप दिल्ली जा रहे हो, मुझे भी लिफ्ट दे दो

Sun, 21 Aug 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
...you are going to Delhi, give me a lift too
दिल्ली बस स्टैंड पर खड़े यात्री - फोटो : BARAUT
बड़ौत। शाम होते ही बड़ौत डिपो की रोडवेज बसों के पहिए थम जाते हैं। बड़ौत से दिल्ली, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जैसे मुख्य मार्गों पर भी बसें नहीं मिलती। इस कारण मजबूरी में यात्रियों को या तो अपने निजी वाहनों से अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है या फिर डग्गामार वाहन का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

विभागीय रिकार्ड के अनुसार बड़ौत डिपो के पास 57 निगम और 40 बसें अनुबंधित हैं। अधिकांश बसों की सेवा केवल दिन के समय ही मिलती है। शाम होते ही बसों के पहिये थम जाते हैं। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कतें दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को होती है। बागपत से दिल्ली मात्र 55 किमी दूर है। बहुत से लोग दिल्ली में नौकरियां करते हैं, लेकिन शाम के समय उन्हें परिवहन सेवाओं से वंचित रहना पड़ता है।
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों की चांदी
बड़ौत। शाम के समय मुख्य मार्गों से रोडवेज बसों के गायब होने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। डग्गामार वाहन चालक दोगुना किराया यात्रियों से वसूलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले यात्री
- किसी न किसी काम से 10 या 15 दिन में एक बार दिल्ली जाना पड़ता है। दो साल से दिल्ली की ओर जाने वाले रोडवेज बसें शाम को नहीं मिली है। रोडवेज बस स्टैंड से या तो वे लिफ्ट लेकर पहुंचे है या फिर अपने निजी वाहन से। - संजय, यात्री
- दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है, शाम को ट्रेन से निकल जाता हू, कई बार ट्रेन छूूट जाती है तो बसें भी नहीं मिली। दिल्ली की ओर जाने वाली बड़ौत डिपो की सेवाएं बिल्कुल सुचारु नहीं है। - सावन, यात्री

- दिल्ली में एक एटीएम पर नौकरी करता हूं, रात्रि ड्यूटी रहती है, लेकिन कभी-कभार ही बड़ौत डिपो की बसें शाम सात बजे के बाद मिलती है, ऐसे में सहारनपुर से आने वाली सहारनपुर डिपो की बसों या फिर डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। - दीपक, यात्री
कोट
- रोडवेज बसों का संचालन सही है। शाम के समय कुछ जगहों से बसों के न होने की शिकायत मिली है, इसको दिखवा लिया जाएगा। - नरेंद्र मान, बस संचालन प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed