{"_id":"6102ec138ebc3e42f07ffaf3","slug":"yogi-s-focus-on-prevention-of-corona-infection-to-law-and-order-baghpat-news-mrt549611826","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण रोकथाम से लेकर कानून व्यवस्था पर रहा योगी का फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण रोकथाम से लेकर कानून व्यवस्था पर रहा योगी का फोकस
विज्ञापन
बागपत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उनका पूरा फोकस कोरोना संक्रमण रोकथाम से लेकर कानून व्यवस्था पर ही रहा। कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, इसकी प्रतिदिन समीक्षा होनी चाहिए। सभी सरकारी विभाग माहवार लक्ष्यों का निर्धारण करके उन्हें पूरा कराएं, इसमें कतई लापरवाही न हो। महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बेमिसाल बागपत अद्वितीय नारी अभियान की सराहना की।
डीएम राजकमल यादव ने जनपद में कराए जा रहे विभिन्न विभागों के विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी। बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाने में जनपद बागपत को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। बागपत खेल विकास अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी 244 ग्रामों में खेल मैदान विकसित करने और युवाओं को नौकरी के मानक भी बताए जाने एवं खेल के प्रति प्रोत्साहित की नई पहल के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। बेमिसाल बागपत अद्वितीय नारी अभियान के अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण करने से संबंधी लघु फिल्म मुख्यमंत्री को दिखाई गई। जिसकी मुख्यमंत्री ने सराहना की। इस अवसर पर सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल, विधायक बागपत योगेश धामा, विधायक बड़ौत केपी मलिक, विधायक छपरौली सहेंद्र सिंह रमाला, जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, एडीजी मेरठ राजीव सब्बरवाल, मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह, आईजी मेरठ प्रवीण कुमार, डीएम राजकमल यादव, एसपी अभिषेक सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ रंजीत सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
कोरोना की प्रतिदिन होनी चाहिए समीक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना की प्रतिदिन समीक्षा होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनपद की सभी 244 ग्राम पंचायतों व नौ नगर निकायों में निगरानी समिति एक्टिव मोड़ में निरंतर कार्य करे। उन्होंने कहा कि कोविड की दूसरी लहर में निगरानी समितियों ने बहुत अच्छा कार्य किया है। उन्होंने आशा, एएनएम का किसी भी स्तर पर भुगतान लंबित नहीं रहना चाहिए, समय से उनका भुगतान किया जाए। कोविड के प्रति पूरी सर्तकता बरती जाए और लक्षणयुक्त रोगियों को कोविड किट वितरित की जाए।
विज्ञापन
माहवार लक्ष्य निर्धारण कर उन्हें पूरा करें
राजस्व विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने तालाबों का जीर्णोद्धार मनरेगा के अंतर्गत कराने और झांसी मॉडल के अनुसार तालाबों की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। सभी विभाग माहवार लक्ष्यों का निर्धारण करके उन्हें पूरा कराएं। पूर्ण कार्यों का उद्घाटन सांसद/विधायकों के माध्यम से अवश्य कराएं। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत संयोजन के प्रति आम जनमानस को जागरूक किया जाए। उपभोक्ता के पास सही विद्युत बिल भेजा जाए, विद्युत उपभोक्ता का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनांतर्गत 5 अगस्त 2021 को प्रदेश की सभी राशन की दुकानों पर अन्न महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक राशन विक्रेता की दुकान पर कम से कम 100 लाभार्थियों को बैग भी वितरित किये जाने के निर्देश दिए।
महिलाओं का न हो उत्पीड़न
कानून व्यवस्था की समीक्षा में योगी ने कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा एससी/ एसटी उत्पीड़न के मामलों में विशेष सतर्कता बरतते हुए कार्रवाई करें।