फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Yogi government failing on every front: Shahnawaz Hussain

हर मोर्चे पर फेल हो रही योगी सरकार: शाहनवाज हुसैन

Fri, 20 Mar 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Yogi government failing on every front: Shahnawaz Hussain
बड़ौत (बागपत)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज हुसैन ने कहा कि योगी सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है। 2022 के चुनाव में कांग्रेस प्रियंका गांधी के नेतृत्व में जोरदार वापसी करेगी। उन्होंने कांग्रेस के संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गुराना रोड पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी के आवास पर पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज जब केन्द्र व प्रदेश सरकार हर मोर्च पर फेल हो रही हैै तो राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते कांग्रेस की जिम्मेदारी बनती है कि वो जनता के बीच जाकर उनकी समस्याआें का समाधान कराएं। वो कांग्रेस ही थी जिसने किसानों का 60 हजार करोड़ रुपया माफ किया था। यहीं नहीं पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश और पंजाब में सत्ता संभालते ही किसानों का कर्ज तुरंत माफ करने का कार्य किया। दूसरी और मोदी सरकार ने पिछले छह साल के कार्यकाल में देश को दरिद्रता की ओर धकेलने का काम किया है। उन्होंने योगी सरकार पर सीएए प्रोटेस्ट के दौरान बदले की कार्रवाई करने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि कांग्रेस संगठनात्मक मजबूती पर ध्यान दे रही है। इस दौरान जिला प्रवक्ता शकील अहमद, नूर मलिक, शरफराज मलिक, अख्तर चौधरी, नूर मोहम्मद, शहीद अहमद, अंजलि धामा, रहीसा, अकरम चौधरी, जियाउल श्यौरान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed