{"_id":"582f4a934f1c1b5536901763","slug":"yogesh-history-including-five-exonerated-bhadaura","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर योगेश भदौड़ा समेत पांच दोषमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर योगेश भदौड़ा समेत पांच दोषमुक्त
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर योगेश भदौड़ा(
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बड़ौत की पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिता तोमर के ससुर चौधरी बीरबल तोमर की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी हिस्ट्र्रीशीटर योगेश भदौड़ा समेत पांच आरोपियों को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया है।
चौधरी बीरबल सिंह वर्ष 2012 में बड़ौत से अपने घर वाजिदपुर लौट रहे थे। रास्ते में गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों ने वाजिदपुर गांव के कृष्णपाल और बिल्लू नाम के दो लोगों के अलावा मेरठ के गांव भदौड़ा निवासी योगेश और चिंदौड़ी निवासी प्रवीण पर हत्या का आरोप लगाते हुए बड़ौत थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। सभी आरोपी जेल में बंद है।
आरोपी पक्ष के अधिवक्ता जयवीर सिंह तोमर और इंद्रगिरि ने बताया कि केस अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (विशेष) शक्तिपुत्र तोमर की कोर्ट में चल रहा था। कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में आरोपी बिल्लू, कृष्णपाल, बिल्लू, योगेश और प्रवीन को दोषमुक्त कर दिया है।