{"_id":"69c68aaf310198060a096ec8","slug":"yoga-should-be-done-to-keep-the-body-healthy-rajendra-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-149010-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग करना चाहिए : राजेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग करना चाहिए : राजेंद्र
विज्ञापन
-नगर के गांधी पार्क में चल रहा योग शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर पालिका स्थित गांधी पार्क में चल रहे योग शिविर में शुक्रवार को प्रशिक्षकों ने साधकों को योग क्रियाएं कराईं। प्रशिक्षक राजेंद्र प्रसाद जैन ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शरीर में ऐसी काफी सामान्य बीमारी होती हैं, जिन्हें योग करने से ठीक किया जा सकता है। शुगर को कम करने के लिए रोजाना सुबह उठकर मंडूकासन, योगमुद्रासन, अर्धमत्स्येंद्रासन और पवनमुक्तासन का अभ्यास करना चाहिए। प्रशिक्षक वीरेंद्र शर्मा ने साधकों को अनुलोम विलोम का अभ्यास कराया। इनके अलावा आनंदपाल राणा ने साधकों को हड्डी रोग निवारण के विषय में जानकारी दी। इस मौके पर मनोज, सचिन, राहुल, दिनेश, राजेश, स्वाति, ज्योति आदि उपस्थित रहे।