फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Yamuna's land owner made on ten rupees stamp

Baghpat News: दस रुपये के स्टांप पर बने यमुना की जमीन के मालिक

Fri, 25 Nov 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Yamuna's land owner made on ten rupees stamp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। नगर पालिका ने दस रुपये के स्टांप पर 500 से ज्यादा लोगों को यमुना खादर और सरकारी जमीन के साथ ही शत्रु संपत्ति का मालिक बना दिया। स्टांप पर जमीन अपनी होने का दावा करने पर ही नगरपालिका के अधिकारियों और कर्मियों ने उसको अपने यहां दर्ज कर लिया। न रजिस्ट्री मांगी गई और न ही किसी की रसीद काटी गई। इस फर्जीवाड़े की डीएम के पास शिकायत होने पर जांच शुरू करा दी गई है।
नगर पालिका के रिकार्ड में अपना प्लाट दर्ज कराने के लिए रजिस्ट्री के कागज जमा कराने होते है, जिसमें गाटा नंबर होता है। इसके लिए नगर पालिका में एक हजार रुपये की रसीद भी काटी जाती है, लेकिन नगर पालिका में नाम दर्ज कराने में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।
विज्ञापन

पक्का घाट यमुना खादर, केतीपुरा के बाहरी छोर पर यमुना की तरफ, यमुना किनारे शत्रु संपत्ति वाली जमीन पर प्लाट खरीदकर रहने की बात कहते हुए 500 से ज्यादा लोगों ने दस रुपये के स्टांप नगर पालिका में जमा करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें अधिकतर स्टांप वर्ष 2021 में दिए हैं, जिनमें कहा कि उन्होंने 50-100 वर्ग गज का प्लाट दो से ढाई लाख रुपये में खरीदा है। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर की तरफ से डीएम को नगरपालिका में फर्जीवाड़ा करने की शिकायत की गई है। उस पर ही डीएम राजकमल यादव ने जांच करने के निर्देश दिए हैं।
अपना पता अधिकतर ने शामली और मुजफ्फरनगर बताया
जिनके नाम नगरपालिका रिकार्ड में दर्ज किए हैं, उनमें अधिकतर ने अपना पुराना पता शामली और मुजफ्फरनगर बताया है। पहले यह माना कि वे दंगे के वक्त यहां आए थे, लेकिन जब स्टांप देखे गए तो वह वर्ष 2021 के निकले।
स्टांप शुल्क चोरी और राजस्व का बड़ा नुकसान
सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर का आरोप है कि इस तरह केवल दस रुपये के स्टांप के सहारे नगर पालिका में बिना जांच के नाम दर्ज करने पर जहां स्टांप शुल्क चोरी हुई है। वहीं नगर पालिका में रसीद नहीं काटने पर राजस्व का भारी नुकसान करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही यमुना खादर, सरकारी संपत्ति और शत्रु संपत्ति पर इस तरह अवैध कब्जे कराने की बात कही गई है।

कोट...
दस रुपये के स्टांप पर नगर पालिका में नाम दर्ज करने की जांच कराई जाएगी। आरोप सही मिलते हैं, तो ऐसा करने वाले नगरपालिका के कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही नाम दर्ज कराने वालों पर भी कार्रवाई होगी। - राजकमल यादव, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed