{"_id":"577d60144f1c1be6567fa4a5","slug":"xenn-s-salary-stopped-asked-for-answer-se","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन का रोका वेतन, एसई से मांगा जवाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन का रोका वेतन, एसई से मांगा जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Thu, 07 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत सीएचसी का निरीक्षण करते डीएम हृदय शंकर तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने बुधवार को सीएचसी और एक्सईएन प्रथम कार्यालय का निरीक्षण किया। सीएचसी परिसर में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई।
वहीं एक्सईएन प्रथम कार्यालय के ऊपर से मिल रही सप्लाई के अनुपात में शहर को बिजली न देने और बिना सूचना के एक्सईएन प्रथम के अनुपस्थित होने पर नाराजगी जताई और उनका आगामी आदेश तक उनका वेतन रोकते हुए एसई से स्पष्टीकरण मांगा। वहीं गूंगाखेड़ी गांव में चार महिलाओं की गोद भराई रस्म कराई।
बुधवार को डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने सीएचसी बड़ौत का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, चिकित्सकों के कक्षों का निरीक्षण किया और मरीजों के रजिस्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर मिली गंदगी पर नाराजगी जताई। महिला वार्ड का भी निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
इसके बाद डीएम कोताना रोड स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय में पहुंचे और वहां 33/11 केवीए बिजली का निरीक्षण किया। सप्लाई कितने घंटे मिली रही है और कितनी सप्लाई लोगों को दी जा रही है, लेकिन विद्युत सप्लाई सुचारु रूप से न देने पर नाराजगी जताई और एक्सईएन प्रथम केसी गौतम को बुलाने को कहा, तो पता चला वे बिना किसी सूचना के अनुपस्थित हैं।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए उनका वेतन रोकते हुए एसई राजेंद्र सिंह से स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद डीएम गूंगाखेड़ी गांव में पहुंचे, वहां उन्होंने सीडीपीओ के साथ चार महिलाओं की गोद भराई रस्म कराई। इस मौके पर सीएमओ डॉ. आरके मिश्रा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।