फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Xen farmers commotion in the office

किसानों का एक्सईएन दफ्तर में हंगामा  

Fri, 17 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 17 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Xen farmers commotion in the office
बड़ौत के कोताना रोड़ स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में विद्युत समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को क्षेत्र के किसानों ने कोताना रोड पर स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय में जमकर हंगामा किया। गुस्साए किसानों ने विद्युत कर्मचारियों को बंधक बनाया और कार्यालय में तालाबंदी कर दी। इस दौरान उनकी कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंचे अधिशासी अभियंता और विद्युत मजदूर पंचायत के पदाधिकारियों ने किसानों को समझाकर शांत किया। किसानों ने समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


लुहारी और शबगा गांव से पहुंचे किसानों ने कहा ओवरलोड के चलते 15 दिन से उनके नलकूपों पर रखे 25 और 63 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर फूंके पड़े हैं, लेकिन विद्युत अधिकारी न तो ट्रांसफार्मर बदल रहे हैं और न ही उनके नलकूपों के कटे कनेक्शनों को जोड़ रहा है। इससे उनकी फसल सिंचाई के अभाव में सूख रही है। किसानों ने कहा अधिकारी उन पर बकाया बिल जमा करने का दबाव बना रहे हैं, जबकि क्षेत्र की चीनी मिले किसानों को गन्ना का भुगतान नहीं कर रही हैं। 

विज्ञापन

 

किसान कालू, विजयपाल, रणधीर, पिंटू, सुरेंद्र, राम नारायण, बबलू, किरण, बाबू, मौसम, रामपाल, रणधीर आदि ने बताया गत वर्ष तहसील में समस्या को लेकर कई दिन चले धरने में प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में समझौता हुआ था कि जब तक चीनी मिले किसानों का बकाया नहीं देती, तब तक किसानों के यहां कोई चेकिंग या बिल जमा करने का दबाव नहीं बनाया जाएगा। निगम के कर्मचारी समझौते का उल्लंघन कर रहे हैं, जो बर्दास्त नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूचना पर पहुंचे अधिशासी अभियंता अजय कुमार, विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर और संजीव तोमर ने नाराज किसानों को समझाकर कर्मचारियों को बंधन मुक्त कराया और तालाबंदी खुलवाई। एक्सईएन अजय कुमार ने कहा बकाया बिल जमा न होने पर कनेक्शन काटने के आदेश मिले हैं, इसका पालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed