फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   X-rays are not available at five CHCs, people are spending less money

Baghpat News: पांच सीएचसी पर नहीं रहे एक्सरे, जेब ढीली कर रहे लोग

Wed, 23 Oct 2024 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 23 Oct 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
X-rays are not available at five CHCs, people are spending less money
बागपत। जिले की आठ में से पांच सीएचसी पर एक्सरे की सुविधा नहीं है। टीकरी और बिनौली सीएचसी में मशीन है, मगर लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति नहीं है। जबकि पिलाना, डौला और खेकड़ा में एक्सरे की मशीन ही नहीं है। इस कारण लोगों को एक्सरे कराने के लिए बागपत की दौड़ लगानी पड़ती है या जेब ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिले में जिला अस्पताल के अलावा बागपत, बड़ौत, छपरौली, खेकड़ा, बिनौली, टीकरी, डौला और पिलाना में सीएचसी है। इनमें से जिला अस्पताल, बागपत, बड़ौत और छपरौली के अलावा किसी भी सीएचसी पर एक्सरे की सुविधा नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से छह माह पूर्व बिनौली और टीकरी में एक्सरे शुरू कराने के लिए मशीनें मंगवाई गईं थीं। सीएचसी अधीक्षक पिछले छह माह से विभाग से लैब टेक्नीशियन की मांग की जा रही है, मगर टेक्नीशियन की नियुक्ति न होने के कारण दोनों ही सीएचसी पर एक्सरे की सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। इसके अलावा खेकड़ा, पिलाना, डौला में एक्सरे की मशीन न होने के कारण लोगों को बागपत की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन

- बिनौली सीएचसी में छह महीने बाद भी एक्सरे की सुविधा शुरु नहीं हुई है। लोगों को एक्सरे कराने के लिए जिला अस्पताल या फिर प्राइवेट सेंटर पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। - महेश शर्मा, बरनावा
विज्ञापन
विज्ञापन

- बिनौली सीएचसी पर एक्सरे की सुविधा न होने के कारण लोगों को बड़ौत सीएचसी या बागपत में जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है। इससे उनका पैसा और समय दोनों बर्बाद हो रहा है। - आकाश सोलंकी, जिवाना गुलियान
- पिलाना और डौला सीएचसी पर एक्स-रे की सुविधा नहीं है। जिससे यहां आने वाले मरीजों को एक्सरे कराने के लिए जिला अस्पताल जाना पड़ता है। जिससे परेशानी होती है। - अनिल यादव
- खेकड़ा सीएचसी में एक्सरे की सुविधा न होने से यहां आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को एक्सरे के लिए निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है। - जितेंद्र चौधरी
- सीएचसी पर एक्सरे सुविधा शुरु करने के लिए विभाग से कई बार लैब टेक्नीशियन की मांग की जा चुकी है, मगर कर्मचारी की नियुक्ति नहीं हुई है। -अमित गुप्ता, सीएचसी अधीक्षक बिनौली

- वर्जन : टीकरी और बिनौली में जल्द ही कर्मचारी की नियुक्ति कर एक्सरे की सुविधा शुरु कराई जाएगी। अन्य सीएचसी पर एक्सरे की सुविधा शुरु कराने के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। - डॉ. तीरथ लाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed