कंट्रोल होगा क्राइम, नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ की पीएसी छठी बटालियन के कमांडेंट के पद पर तैनात आईपीएस पूनम का बागपत एसपी के पद पर स्थानांतरण हुआ है। उन्होंने बुधवार की रात में बागपत में पहुंचकर चार्ज संभाला। बृहस्पतिवार को उन्होंने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता क्राइम कंट्रोल है। जनता के साथ सीधा संवाद किया जाएगा।
महिलाओं से संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्रवाई होगी। यातायात से संबंध समस्याओं का निराकरण होगा। जनता अपने आसपास में होने वाली घटना या अपराधियों से संबंधित जानकारी नि:संकोच दे। ताकि समय से उस पर कार्रवाई हो सके।
एसपी पूनम के नाम है कई उपलब्धियां
बागपत। एसपी पूनम ने बताया मेरठ में एएसपी के पद पर तैनाती के समय मार्च 2013 में स्कूल से सरेआम नर्सरी के बच्चे का अपहरण हो गया था। उन्होंने पुलिस टीम के साथ कुछ ही घंटों में बदमाशों को गिरफ्तार कर सकुशल छात्र को बरामद किया था।
अमरोहा में एसपी के पद पर तैनाती के समय व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर केस का पर्दाफाश किया था। मुजफ्फरनगर में चेकिंग के दौरान बदमाशों को गिरफ्तार कर हरिद्वार से लूटे 42 लाख रुपये कैश बरामद किए थे।
इन स्थानों पर तैनात रह चुकी आईपीएस पूनम
बागपत। सोनीपत निवासी पूनम वर्ष 2010 बैच की आईपीएस हैं। वह एएसपी के पद पर गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, एसपी सिटी के पद पर सहारनपुर, एसपी के पद रह अमरोहा में तैनात रही। गाजियाबाद की 47 बटालियन और मेरठ की छह वाहिनी में कमांडेंट के पद पर तैनात रह चुकी है।
जनपद की पूनम दूसरी महिला कप्तान
बागपत। बागपत को 1997 में जनपद का दर्जा मिला था। आईपीएस पूनम बागपत की दूसरी महिला कप्तान है। इससे पहले मेरठ डीआईजी लक्ष्मी सिंह भी बागपत की एसपी रह चुकी है।