फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Worshiped the corona by sacrificing in the sacrificial fire

यज्ञ में आहुति देकर कोरोना से मुक्ति की कामना की

Tue, 04 May 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Worshiped the corona by sacrificing in the sacrificial fire
बागपत। सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली के आह्वान पर कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए देशभर में लोगों ने घरों में यज्ञ किए। एडवोकेट देवेंद्र आर्य के आवास पर परिजनों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ यज्ञ में आहुति देते हुए कोरोना से मुक्ति की कामना की। राष्ट्र की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की गई। राष्ट्र वंदना मिशन के जिला संयोजक एडवोकेट देवेन्द्र आर्य ने कहा कि यज्ञ संसार का सर्वश्रेष्ठ कार्य है। यदि हम पुन: वैदिक पद्धति को अपनाते हुए घरों में यज्ञ करें तो बीमारी या आपदा से हमें कोई हानि नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि वेद मार्ग पर चल कर ही राष्ट्र का समग्र उत्थान हो सकता है। अंत में प्रभु भक्ति व ऋषि महिमा तथा यज्ञ महिमा के भजनों का गायन किया गया। यज्ञ में ऊषा किरण आर्य, वेदवृत आर्य, शिवानी आर्य, यज्ञवृत आर्य, ममता आर्य, वेदांश आर्य, दिव्यांश आर्य, वैदेही आर्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed