फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Worshiped Chandraghanta, the third form of Maa Durga

मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की आराधना की

Fri, 16 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Worshiped Chandraghanta, the third form of Maa Durga
देर शाम तक चलता रहा पूजन अर्चन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत / खेकड़ा। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की आराधना की गई। प्रमुख मंदिरों में भक्तों ने हाजिरी लगाई। तड़के से शुरू हुआ पूजन अर्चन का कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। मंदिर परिसर मां के जयकारे से गुंजायमान होता रहा।

नौ दिनों तक अनुष्ठान व व्रत रखने वाले भक्तों ने घरों पर भी विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इसके अलावा नगर के पंचवटी मंदिर, रेलवे स्टेशन परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर, पंचमुखी मंदिर, ठाकुर द्वार सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा का पूजन हुआ। श्रद्धालुओं ने मां का जयकारा भी लगाया। उधर, खेकड़ा में चैत्र नवरात्र के चलते महिला श्रद्धालुओं ने घरों में मां दुर्गा के भजन कीर्तन का आयोजन किया। पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। भजनों पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान रेखा, पूनम, शिवानी, बेबी, पूजा, सरोज, बाला, मुन्नी, सुनीता, मुकेश, संगीता आदि महिला श्रद्धालु मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed