फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Worship of Govardhan for happiness and prosperity

सुख समृद्धि के लिए की गोवर्धन की पूजा

Fri, 05 Nov 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Worship of Govardhan for happiness and prosperity
बागपत। जिलेभर में गोवर्धन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने गोवर्धन की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। नगर के मंदिरों व जगह-जगह अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर, काली माता मंदिर, पक्का घाट पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया। मंदिर में भी विशेष पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

सिसाना रोड भूमिया शिव मंदिर परिसर में अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष भारद्वाज, सुभाष चौहान, नागेश शर्मा, ओम सिंह, शिखर शिवम, रोहित उपाध्याय, नीरज मौजूद रहे। हरे कृष्णा श्री राधा गोविंद प्रमाथ एसोसिएशन की ओर से ठाकुरद्वारा मंदिर के पुजारी पंडित कृष्णानंद शास्त्री के निर्देशन में टेलीफोन एक्सचेंज के पास गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया गया। राजीव गुप्ता, राजीव गर्ग, कन्हैया, कपिल गर्ग, आशुतोष गोयल, हरेंद्र गुप्ता, अजय गोयल, लोकेश गुप्ता, रितू अग्रवाल, अमित अग्रवाल, श्रेया गर्ग, स्वाती गुप्ता सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। नगर की मास्टर कालोनी में सर्वसमाज की ओर से गोवर्धन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनक सिंह सोम, विजयपाल सिंह यादव, रामकिशन, संजीव यादव, डॉ अशोक, पवन प्रताप, उदयवीर सोम मौजूद रहे।
विज्ञापन

भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की
खेकड़ा/छपरौली। भगवान विश्वकर्मा मंदिर में गोवर्धन के त्योहार पर पंडित रामेश्वर के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने यज्ञ किया। इस मौके पर श्रद्धानंद पांचाल, पवन पांचाल, मुकेश पांचाल, राजू पांचाल, दीपक पांचाल, कृष्ण, ओमबीर पांचाल, राजकुमार पांचाल, अनिल पांचाल, नरेंद्र कुमार, परमानंद पांचाल मौजूद रहे। उधर, छपरौली कस्बे के राम दरबार मंदिर में कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। सतवीर कश्यप, सुधीर खोखर, श्याम कश्यप, तुलसी भगत, जितेंद्र, पुजारी सुनील दत मिश्रा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचवटी मंदिर में मेरठ के कलाकारों ने बनाया गोवर्धन
बड़ौत। श्री सनातन संस्कृति ट्रस्ट के तत्वावधान में पंचवटी मंदिर में गोवर्धन पूजन व परिक्रमा कराई गई। मेरठ के कलाकारों द्वारा फूलों से बनाया गया 11 फीट लंबा व चार फीट चौड़ा गोवर्धन आकर्षण का केंद्र बना रहा। गोवर्धन मेले का उद्घाटन पालिका चेयरमैन अमित राणा और ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने किया। पंडित कुंदन भारद्वाज, अनंत अग्रवाल, तुषार सिंगल, राजीव अग्रवाल, मनीष गुप्ता, विनोद गोयल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed