फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Workers should take the seven pledges of Congress from door to door

कांग्रेस की सातों प्रतिज्ञाओं को घर घर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

Thu, 28 Oct 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Workers should take the seven pledges of Congress from door to door
किशनपुर बराल में कांग्रेस का विधानसभा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। क्षेत्र के गांव किशनपुर बराल में कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इसमें पार्टी के प्रदेश महासचिव और जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव की सात प्रतिज्ञाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रदेश महासचिव विदित चौधरी और बागपत जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह अवाना दिल्ली और उत्तराखंड के ट्रेनरों के साथ किशनपुर बराल के एक फार्म हाउस में पहुंचे। वहां कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष यूनुस चौधरी और जिला महासचिव सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर विधान सभा स्तर का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। इसमें
विज्ञापन

इस मौके पर जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव नजदीक आ गया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने सात प्रतिज्ञाएं ली हैं। उन्होंने कार्यकताओं को सातों प्रतिज्ञाओं को जनता के बीच पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं को सातों प्रतिज्ञाओं को बूथ स्तर से लेकर गांव-गांव व घर-घर तक लोगों के बीच पहुंचाने का आह्वान किया। इनमें कर्ज माफ, बालिकाओं को स्मार्ट फोन और स्कूटी, महिलाओं को 40 प्रतिशत राजनीतिक हिस्सेदारी देना प्रमुख है। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा भाजपा की नीतियों से हर वर्ग परेशान हो चुका है। महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। इस कारण महिलाओं को घर चलना मुश्किल हो गया है। प्रदेश में अपराधी खुले आम घूम रहे हैं। इससे लोगों का घर निकलना मुश्किल हो गया है। इस दौरान मोहम्मद असलम, अख्तर, शहनवाज, सचिन देव, कपिल गुर्जर, यूसुफ सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed