फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Workers should take the policies of SP to the people

सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

Sun, 04 Sep 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Workers should take the policies of SP to the people
दिल्ली रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सपा की बैठक में शामिल सपा के सदस्यता अभियान के जिला प्रभा? - फोटो : BARAUT
बड़ौत। दिल्ली रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को सपा की बैठक आयोजन हुआ। सपा के सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी बाबू सिंह आर्य ने कहा कि सपा की नीतियों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

बाबू सिंह आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार सभी सरकारी विभागों को प्राइवेट हाथों में देते जा रही है। इससे देश में बेरोजगारी बढ़ेगी। भाजपा सरकार समय-समय पर किसानों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ती। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक ले जाने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को सपा का सदस्य बनाएं। इसके अलावा सपा की नीतियों का प्रचार करें।
विज्ञापन

वरिष्ठ सपा नेता सुरेंद्र पवार ने कहा कि हम घर घर जाकर सदस्य बनाएंगे और पुरुषों महिलाओं एवं युवाओं को सपा नीतियों से अवगत कराएं। अध्यक्षता हाजी हबीब अहमद ने तथा संचालन वीरसेन चिकारा ने किया। बैठक में कपिल पंवार, निर्दोष गुप्ता, मोहम्मद हारूण, विक्रम सिंह, बृजपाल राणा, राजेंद्र प्रधान बड़ौली, अशोक तोमर, रजाक अहमद, कालूराम तोमर, सहदेव सिंह दरोगा, मोहम्मद नाजिम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed