फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Workers' commotion at Malakpur Mill

विभिन्न मांगों को लेकर मलकपुर चीनी मिल पर कर्मचारियों का हंगामा, बंद कराया मिल

Fri, 31 Dec 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Workers' commotion at Malakpur Mill
बड़ौत। मलकपुर चीनी मिल के कर्मचारियों का विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मिल बंद कराकर हंगामा किया। वहीं, मांगें पूरी न होने पर मिल बंद रखने की चेतावनी दी। वहीं, देर रात तक मिल प्रशासन व कर्मचारियों के बीच वार्ता चलती रही, लेकिन समाचार लिखने तक समझौता नहीं हुआ। उधर, मिल में गन्ना लेकर आए किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

चीनी मिल कर्मचारी यूनियन के कार्यकर्ता शुक्रवार को मिल परिसर में एकत्रित हुए। उन्होंने हंगामा कर मिल बंद करा दिया। हंगामा करने वालों ने पूर्व में हुए समझौते के अनुसार जिन कर्मियों का इन्सेंटिव काटा था, उन्हें पूर्व की भांति इन्सेटिव दिए जाने, चीनी मिल मेें रिक्त पदों को वेजबोर्ड के अनुसार नियुक्त करने व रुके प्रमोशन दिए जाने की मांग की। कर्मचारियों का कहना था कि मिल प्रशासन मनमानी कर रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी, मिल को चालू नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान सूचना पाकर एसडीएम सुभाष सिंह भी मौके पर पहुंचे। देर रात्रि तक मिल प्रशासन व कर्मचारियों के बीच वार्ता जारी रही परंतु समाचार लिखे जाने तक उनमें समझौता नहीं हुआ। हंगामा करने वालों में सोनू, रवींद्र शर्मा, बलराम, देवरत, रवींद्र तोमर उर्फ पप्पू, आलोक, हरिमोहन, देवेंद्र, अरविंद कुमार, अजय आदि शामिल रहे। उधर, मिल में गन्ना लेकर आए किसानों को परेशानियों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, इस संबंध में मलकपुर चीनी मिल के अध्यासी विपिन चौधरी ने बताया कि उच्चाधिकारियों को कर्मचारियों की मांगों से अवगत कराया जा चुका है। जल्द ही विमर्श कर कर्मचारियों की मांगे पूरी करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed