फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Workers and shopkeepers demonstrated

श्रमिकों और दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

Wed, 27 Jul 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Workers and shopkeepers demonstrated
मुख्य शिकायत केंद्र के पास खुली दुकान - फोटो : BARAUT
बड़ौत। नगर में साप्ताहिक बंदी के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इसी के विरोध में बुधवार को श्रमिकों और दुकानदारों ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। डीएम से हस्तक्षेप कर पूर्ण रूप से साप्ताहिक बंदी लागू कराएं जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बुधवार को डीएम ने साप्ताहिक बंदी के आदेश दिए थेे। आरोप है कि अब श्रम प्रवर्तन अधिकारी नगर के कुछ व्यापारियों व दुकानदारों से मिलकर साप्ताहिक बंदी के आदेशों का मजाक उड़वा रहे हैं। आदेशों के बावजूद भी बहुत से दुकानें खुली रहती हैं। आरोप लगाया कि कुछ व्यापारी नेता व दुकानदारों से मिलकर श्रम प्रवर्तन अधिकारी साप्ताहिक बंदी के आदेश उन्हें पहले बता देते है और अन्य दुकानदारों को इसकी जानकारी नहीं मिल पाती। बाद में छापा मारकर कर उक्त दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कर देते हैं।
विज्ञापन

उधर श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनोद ने आरोपों को निराधार बताया। जो साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मौके पर अरुण, मोनू, दीपक, सुधीर, प्रमोद, आकाश, संजय, दीपक, प्रवीण, कल्लू, सौरभ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed