{"_id":"60c63c998ebc3e14dd3f3aa3","slug":"worker-dies-in-car-collision-kahkra-news-mrt542504540","type":"story","status":"publish","title_hn":"सडक दुर्घटना मे मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सडक दुर्घटना मे मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा कस्बे के समीप सड़क की मरम्मत के दौरान ठेकेदार की कार की एक मजदूर को टक्कर लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दिल्ली के एक अस्पताल मे भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मचा गया।
हरियाणा के पलवल निवासी चरण सिंह और सोती ठेकेदारी करते हैं। ये दोनों दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की खेकड़ा से लोनी तक मरम्मत करा रहे हैं। दोनों ठेकेदार शनिवार को पलवल के गांव रजपुरा से छह मजदूर लेकर आए थे। इनमें दो सगे भाई धर्मवीर और कर्मवीर भी थे। सभी मजदूर शाम करीब छह बजे सड़क की मरम्मत में लगे थे। इसी दौरान ठेकेदार का चालक तेज गति से कार लेकर पहुंचा। इस दौरान धर्मवीर को कार की टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूर उसे लेकर दिल्ली के एम्स अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के छोटे भाई कर्मवीर ने कोतवाली पहुंचकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने कार एवं चालक को कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी शिवप्रकाश सिंह का कहना है कि मृतक के भाई की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।