फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Worker died by drowning in tube well

नलकूप के हौज में डूबकर गांव फखरपुर निवासी 25 वर्षीय श्रमिक युवक की मौत

Fri, 24 Jul 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Worker died by drowning in tube well
खेकड़ा। गांव फखरपुर निवासी एक श्रमिक (25) की नलकूप के हौज में डूबने से मौत हो गई। घटना का पता लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर किसी कानूनी कार्रवाई के मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना है।
विज्ञापन

गांव फखरपुर निवासी दीपक मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार की सुबह भी वह मजदूरी करने गया था। शाम के समय वापस लौटने पर वह मकान के पास में स्थित एक नलकूप पर नहाने के लिए चला गया। शुक्रवार की सुबह तक भी वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजन दिन निकलते ही उसकी तलाश मे जुट गए। तलाश करते समय परिजनों को नलकूप पर दीपक हौज में डूबा हुआ दिखाई पड़ा। वह दौड़कर वहां पहुंचे और उसे हौज से बाहर निकालकर गांव में एक चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सक ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर किसी कानूनी कार्रवाई के गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह मामले की जानकारी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed