फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Women's inclination towards facial yoga has increased

Baghpat News: फेसियल योग की तरफ बढ़ा महिलाओं का रुझान

Sat, 06 Dec 2025 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Women's inclination towards facial yoga has increased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। महिलाएं अब अपने चेहरे की देखभाल के लिए प्राकृतिक और सुरक्षित विकल्पों को अपना रहीं हैं। इसके लिए फेसियल योग का सबसे ज्यादा सहारा लिया जा रहा है। फेसियल योग तनाव कम करता है, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और त्वचा को अंदर से स्वस्थ बनाता है।

लेजर ट्रीटमेंट बार-बार कराने और कॉस्मेटिक उत्पादों से जलन, सूजन और दुष्प्रभाव झेलने वाली महिलाएं अब फेसियल योग की ओर बढ़ रही हैं। यह प्राकृतिक उपाय त्वचा की चमक और नमी बनाए रखता है। महिलाएं अब इसे स्वास्थ्य की दिनचर्या का हिस्सा बना रही हैं। योगाचार्य डॉ. सुनीता जैन का कहना है कि नियमित फेसियल योग चेहरे की मांसपेशियों को मजबूत करता है और उम्र बढ़ने के चेहरे पर आने पर प्रभाव की प्रक्रिया को धीमा करता है। फेसियल योग के बढ़ते रुझान से महिलाएं अब किफायती, प्राकृतिक और सुरक्षित उपायों को महत्व देने लगी हैं।
विज्ञापन

-- आसान है यह एक्सरसाइज

- माथे से लेकर गर्दन तक उंगलियों से हल्की थाप दें।

- गालों में हवा भरकर एक गाल से दूसरे में हवा ले जाएं। इससे चेहरे की मांसपेशियां मजबूत होतीं हैं।

---- फेशियल योगा के फायदे

- रक्त संचार बेहतर होता है।

- झुर्रियां व ढीलापन कम होता है।

- त्वचा स्वस्थ रहती है।

-- ये बोलीं महिलाएं

- लेजर ट्रीटमेंट के बाद मेरी त्वचा में जलन हो रही थी और इससे परेशान थी। फेसियल योग अपनाने से त्वचा में नमी और रंगत लौट आई। - रेनू चौधरी



- फेसियल योग ने मेरी त्वचा की टोन को सुधारने में मदद की। यह तरीका आसान और सुरक्षित है, कोई परेशानी भी नहीं होती है। - सुजाता





- मैं नियमित योग करती हूं और चेहरे की चमक में फर्क देख रही हूं। यह तरीका असरदार और समय बचाने वाला है। यह घरेलू उपाय काफी बेहतर है। - निशा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed