{"_id":"690e46f822a0099bcd0ffacb","slug":"womens-commission-member-inspected-chc-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-141472-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: महिला आयोग की सदस्य ने सीएचसी का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: महिला आयोग की सदस्य ने सीएचसी का निरीक्षण किया
विज्ञापन
-लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में महिलाओं की समस्याएं भी सुनीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में महिलाओं की समस्याएं भी सुनीं और पुलिस को उनके निस्तारण के लिए कहा गया।
उन्होंने सीएचसी में भर्ती मरीजों से बात कर मिलने वाली सुविधाओं और इलाज के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सीएचसी के चिकित्सकों व अन्य स्टाफ से मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने, समय पर सही उपचार देने के निर्देश दिए। आयोग की सदस्य ने ओपीडी, पंजीकरण कक्ष, औषधि वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डाॅ. विभाष राजपूत, डिप्टी सीमएओ डाॅ. रोबिन चौधरी मौजूद रहे। वहीं लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में महिलाओं की समस्या सुनकर पुलिस को निस्तारण करने के निर्देश दिए।