{"_id":"64dfc41a891dc7a8a008da44","slug":"women-will-swing-the-swing-shopping-in-the-market-has-increased-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-2169-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: महिलाएं झूलेंगी झूला, बाजार में खरीददारी को लेकर बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: महिलाएं झूलेंगी झूला, बाजार में खरीददारी को लेकर बढ़ी रौनक
विज्ञापन
बड़ौत में खरीददारी करती महिलाएं। संवाद
बागपत, बड़ौत। जनपद में शनिवार को धूमधाम से हरियाली तीज मनाई जाएगी। शुक्रवार को महिलाएं त्योहार की तैयारियों में व्यस्त रहीं। नगर के मुख्य बाजारों में चूड़ी, साड़ी और शृंगार के सामान की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। मेहंदी सेंटर व ब्यूटी पार्लरों में देर रात महिलाओं की भीड़ रहीं।
हरियाली तीज पर सुहागिन पति की लंबी आयु के लिए भगवान शिव और पार्वती की पूजा करती हैं। इसके लिए मंदिरों में पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। महिलाएं पार्कों में झूला झूलेंगी। वहीं शुक्रवार को नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, घट्टा बाजार, गांधी रोड, नेहरू रोड, ठाकुर द्वारा, बावली रोड सहित नगर के मुख्य बाजारों में खासी रौनक दिखाई दे रही है। महिलाएं खरीदारी करने में व्यस्त रहीं।
बाजार हुए गुलजार
हरियाली तीज से पहले बाजार गुलजार रहा। महिलाओं की चूड़ी, साड़ी व शृंगार के सामान की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। मेहंदी सेंटर व ब्यूटी पार्लरों में देर रात महिलाओं की भीड़ जुटी रहीं। महिलाओं ने मेहंदी सेंटरों पर हरियाली तीज पर मेहंदी लगवाने के लिए बुकिंग कराई गई। देर रात बाजार गुलजार रहे।
विज्ञापन
अच्छे कारोबार की उम्मीद
बड़ौत। कपड़ा व्यापारी सत्यपाल राणा ने बताया कि हरियाली तीज पर महिलाओं ने कपड़ों की खरीदारी की। उन्होंने बताया कि हरियाली तीज पर कपड़ा व्यापारियों का अच्छा कारोबार होगा। इसी उम्मीद के साथ कपड़ा व्यापारी अच्छी क्वालिटी के कपड़े दिल्ली, हरियाणा सहित अन्य जगहों से लेकर आए है।
ये बोली गृहणी
मैने भी घर पर झूलने की व्यवस्था की है। परिवार की महिलाओं के साथ झूला झूलेगें और हरियाली तीज पर पकवान भी बनाएंगे। - गीता रानी
मैने हरियाली तीज को लेकर खरीददारी की। हाथों पर मेंहदी भी रचाई। हरियाली तीज को लेकर काफी खुश हूं। - सोनी