फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Women will become self-sufficient by rearing poultry through Bihar model

बिहार मॉडल से मुर्गी पालन कर आत्मनिर्भर बनेगी महिलाएं

Thu, 07 Jan 2021 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Women will become self-sufficient by rearing poultry through Bihar model
32 महिलाओं को मुर्गी पालन व्यवसाय से जुड़ने के लिए 50-50 चूजे बांटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत सूप गांव में बृहस्पतिवार को 32 महिलाओं को मुर्गी पालन व्यवसाय से जुड़ने के लिए 50-50 चूजे वितरित किए। चयनित महिलाओं को मदर यूनिट से चूजे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

शासन ने महिलाओं को मुर्गी पालन व्यवसाय से जोड़ने की कवायद शुरू की है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत मुर्गी पालन योजना शुरू की गई है। आदर्श महिला ग्राम संगठन समूह सखी कविता ने बताया कि छपरौली ब्लॉक में सैकड़ों महिला समूह हैं। क्लस्टर के रूप में आसपास के गांवों की महिलाओं को इसमें चयनित किया जाना है। बताया कि बिहार मॉडल की तर्ज पर क्षेत्र की महिलाएं मुर्गी पालन कर आत्मनिर्भर बनेगी। एक यूनिट में करीब पांच हजार रुपये का खर्च आएगा। चूजों को तैयार करने का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बन अपनी आजीविका चला सकेगी। चूजों को पहले 28 दिन मदर यूनिट में रखा जाएगा। पहले चरण में महिलाओं को 50-50 चूजे दिए हैं। डेढ़ साल में कुल 150-150 चूजे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed