फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Women thrashed molesters with slippers

Baghpat News: छेड़छाड़ करने वाले को महिलाओं ने चप्पलों से पीटा

Sun, 13 Aug 2023 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Women thrashed molesters with slippers
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कलक्ट्रेट के बाहर खड़ी दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। गुस्साई महिलाओं ने पैरों से चप्पल निकालकर उक्त व्यक्ति की पिटाई कर दी और खूब खरीखोटी भी सुनाई। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो दो दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसमें दो महिलाएं कलक्ट्रेट के बाहर हाईवे किनारे खड़ी होकर वाहन का इंतजार कर रही हैं। बताया कि तभी एक व्यक्ति वहां पहुंच गया और उसने दोनों महिलाओं पर फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। छेड़छाड़ करने पर महिलाएं भड़क गईं और छेड़छाड़ करने वाले को गालियां देते हुए खरी खोटी सुनाई। देखते ही देखते महिला ने चप्पल निकाली और उक्त व्यक्ति की पिटाई शुरू कर दी। उधर, दूसरी महिला ने भी चप्पल निकाली, लेकिन उसने मारपीट नहीं की। आसपास खड़े लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। हालांकि आसपास खड़े लोगों ने मामला शांत करा दिया। बताया कि छेड़छाड़ करने वाला शराब के नशे में था। इसके बाद महिला भी वहां से चली गईं। इस मामले में सीओ विजय चौधरी ने जानकारी होने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed