फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Women's day celebrated in schools and colleges with great pomp

स्कूल व कॉलेजों में धूमधाम से मनाया गया महिला दिवस

Mon, 08 Mar 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Women's day celebrated in schools and colleges with great pomp
बड़ौत। नगर के स्कूली संस्थाओं में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बाधा। मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, प्रबंधक विक्रम तोमर ने किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने यूपी बोर्ड रिजल्ट में हाईस्कूल की यूपी टॉपर छात्रा रिया जैन को ट्राफी देकर सम्मानित किया। संचालन योगेश राणा ने किया। माउंट लिटरा स्कूल में संस्थापक हंस कुमार जैन, डायरेक्टर बिजेंद्र जैन, हिमांशु जैन, सैंट आरवी कान्वेंट स्कूल में डायरेक्टर अनुराग जैन, चारू जैन, वनस्थली पब्लिक स्कूल में प्रबंध समिति के संजय जैन, हर्षित जैन, आशीष जैन व प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर स्कूल की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। जनता वैदिक महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई का चौथा एक दिवसीय शिविर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रघुराज सिंह के निर्देशन में महिला दिवस के रूप में मना। इसमें सत्यप्रकाश, अभय प्रताप, पारिख, रवि, ज्ञानप्रकाश, अजय शर्मा, मनीष शर्मा का योगदान रहा। इसी कॉलेज में महिला दिवस पर सांस्कृतिक समिति के सौजन्य से रंगारंग कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. सतीश चंद शर्मा और डॉ. गीता रानी ने किया। इसमें डॉ. रेनू, डॉ. मालती, डॉ. मुनेश, डॉ. नीलम राणा, डॉ. साधना, डॉ. इंदु, डॉ. देवेंद्र, डॉ. अनिल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई के बड़ौली रोड पर चल रहे सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिता जैन के निर्देशन में स्वयं सेवकों ने नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वालंबन के रूप मेें मनाया। इसमें चंचल, अन्नु, साक्षी, महक, रिया जैन, प्रज्ञा, दिशा, निधि, अंकिता, पारूल, शिवानी, सीमा, तनु, तबस्सुम, प्रिया शामिल रही। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मेें भी महिला दिवस धूमधाम से मनाया । बालिकाओं ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बाधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह और डॉ. किरण गर्ग ने किया। छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या, दहेज हत्या पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर जागरूक करने का काम किया। इसमें पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक भूपेंद्र सिंह, इशिता, श्रुति, नीतू, सृष्टि, शिवानी, प्रज्ञा, अनुराग, वैशाली, इशिता, दीपांशी, मुस्कान, दिव्या शामिल रही। तीरगरान पतंग वाली गली में रेणुका हॉबी क्लासेज एंड रेणुका ब्यूटी पार्लर पर भी रेणुका जैन की देखरेख में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर जीवन में महिलाओं की भूमिका को दर्शाया । मेधावियों को सम्मानित किया। इसमें डॉ. कमला अग्रवाल, डॉ. विनय कुमार प्रीतम, डॉ. सृष्टि जैन, डॉ. रूचिका, डॉ. अनिता जैन, एसआई रूबी सिंह, रूचि जैन आदि का सहयोग रहा।

जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कालेज की रासेयो द्वितीय इकाई का चौथा एक दिवसीय शिविर अंतरराष्ट्रीय महिला के रूप में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रवित्रा खत्री के निर्देशन मेें मनाया। सभा खेड़ी गांव में बड़ौत कॉलेज ऑफ एजूकेशन के चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन सोमवार को हुआ। इसमें स्वयं सेवकों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें डॉ. प्रदीप तोमर, प्राचार्य विकास मलिक, डॉ. बोबिंद्र, अनुराग कौशिक, विपिन चौहान, बोबी भाटिया, विपुल जैन, प्राची, सुमित, राम्मो देवी का योगदान रहा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना। केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed