फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Women honored on International Women's Day

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया सम्मानित

Mon, 08 Mar 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Women honored on International Women's Day
खेकड़ा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित संगोष्ठी में कृषक महिलाओं को सम्मानित किया। इसके अलावा शहर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी कार्यक्रम आयोजित करके महिलाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

नगर में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में कृषक महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। केंद्र प्रभारी डॉ. गजेंद्र पाल सिंह, महिला चिकित्सक डॉ. सोनल ने महिलाओं को शोषण बर्दाश्त न करने की सलाह दी। बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं के लिए प्रत्येक थाने में महिला सेल काम कर रही है। डॉ. संदीप पाल, डॉ. सरिता जोशी, समाजसेवी देवेंद्र धामा ने 1090 डायल की जानकारी दी। कार्यक्रम में शामिल युवती प्रिया, अंशी, खुशबू ने काव्य पाठ किया। इसमें माया देवी, आशा, अलका, कमला, राखी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

नगर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित नारी चौपाल में छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत करक ेसमा बांध दिया। इस दौरान डॉ. अंकिता नेगी, वंदना, स्वाति सक्सेना, चारु आदि शिक्षक मौजूद रहीं। नगर में स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शिक्षक टीना जैन ने कविता के माध्यम से महिला शक्ति को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर प्राचार्य आरके जैन, मोनिका, रुचि यादव, गरिमा, निशा धामा, कलश जैन, सिमरन, तनिष्का ने कविता के माध्यम से नारी शक्ति पर विचार रखें। जैन इंटर कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर बनाकर महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया। खेकड़ा पीएचसी में डॉ. प्रियंका, डॉ. सोनल ने महिला स्टाफ को गिफ्ट और चाकलेट देकर महिला दिवस का जश्न मनाया। इस दौरान पीएचसी के स्टाफ ने एक-दूसरे को महिला दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed