{"_id":"60da1c588ebc3ebb940f8352","slug":"women-demonstrated-regarding-the-problem-of-drinking-water-baraut-news-mrt5449364178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पेयजल की समस्या के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन
बिनौली। पेयजल समस्या को लेकर सोमवार को बिनौली की महिलाओं ने जल निगम टंकी परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रोष जताया।
बिनौली गांव के तालाब गढ़ी मोहल्ले में जल निगम की टंकी से पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों को पेयजल समस्याओं से जूझना पड़ रहा हैं। समस्या से त्रस्त महिलाएं एकत्र होकर जल निगम टंकी परिसर में पहुंची। जहां उन्होंने नारेबाजों कर विरोध प्रदर्शन कर रोष जताया। इस दौरान वहां पहुंचे ग्राम प्रधान पति उपेंद्र धामा ने समस्या के समाधान के लिए जल निगम के अधिकारियों से संपर्क कर टंकी से पेयजल आपूर्ति चालू कराने के लिए कहा। जिसके बाद महिलाएं लौट गई। इस दौरान प्रेमवती, राजकली, बबीता, कश्मीरी, सोनिया, राजेन्द्री, राखी, कमलेश आदि मौजूद रही।