फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Women are hoisting the flag in every field, making the country proud

Baghpat News: हर क्षेत्र में परचम लहरा रही महिलाएं, देश का नाम कर रही रोशन

Fri, 13 Oct 2023 06:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 06:27 PM IST
विज्ञापन
Women are hoisting the flag in every field, making the country proud
-स्याद्वाद इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च में हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी
विज्ञापन

-सांसद डा. सत्यपाल ने कहा कि महिलाएं जितनी शिक्षिक होंगी, उतना समाज बदलेगा
फोटो 5 व 5ए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्याद्वाद इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च में शुक्रवार को राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां नारी शक्ति वंदन के तहत एक और कदम महिला सशक्तीकरण की ओर विषय पर वक्ताओं ने अपनी बात रखी। जहां बताया गया कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं और वह देश का नाम रोशन कर रही हैं।
राष्ट्रीय संगोष्ठी की शुरुआत सांसद डा. सत्यपाल सिंह और मोदीनगर की विधायक डा. मंजू सिवाच ने दीप जलाने के साथ ही ध्वजारोहण करके किया। सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि महिलाएं जितनी शिक्षित होंगी, उतना ही समाज में बदलाव आएगा। क्योंकि महिलाओं के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित हो जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में महिला को पुरुषों से आगे रखा गया है। बीच में सामाजिक बंदिशों के कारण कुछ समस्याएं आई थीं, लेकिन अब लोगों की सोच बदल गई है और समाज में बदलाव आया है। हर जगह महिलाएं कुछ नया करती दिख रही हैं। विधायक डा. मंजू सिवाच ने कहा कि आज हमारे देश में राष्ट्रपति, वित्त मंत्री समेत कई बड़े पदों पर महिलाएं हैं और वे पुरुषों से बेहतर कर रही हैं। इसलिए महिलाओं को कम नहीं समझना चाहिए, बल्कि उनको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। सरकार भी लगातार महिलाओं को बढ़ावा दे रही है और राजनीति में बढ़ावा देने के लिए ही आरक्षण लागू किया गया है। वहां वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज की भाजपा की प्रवक्ता चारू प्रज्ञा, प्राचार्य डा. कमला अग्रवाल, एसपीआरसी डिग्री कॉलेज की प्रचार्य डा. राजलक्ष्मी, मॉर्डन कालेज मोहननगर की डा. रजनी शर्मा, शानू जैन समेत अन्य ने भी महिला सशक्तीकरण को लेकर संबोधित किया। इंस्टीट्यूट के चेयरमैन नगेंद्र गोयल ने देश में महिलाओं के सशक्तीकरण के काफी उदाहरण दिए। संगोष्ठी का संचालन डा. सोनिया वर्मा त्रिखा व उमा रानी ने किया। इस दौरान कालेज प्रबंध समिति के सदस्य ईश्वर चंद जैन, त्रिलोक जैन, प्रदीप जैन, अनिल, शिखर चंद जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन

-विद्यार्थियों ने आधुनिक मॉडल की प्रदर्शनी लगाई
संगोष्ठी के दौरान ही विद्यार्थियों ने तरह-तरह के आधुनिक मॉडल बनाए और उनकी प्रदर्शनी लगाई, जिनका सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने अवलोकन किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। वहां कालेज के विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन भी वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed