फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Women are becoming victims of eczema and psoriasis in winter

Baghpat News: ठंड में एग्जिमा व सोरायसिस का शिकार हो रहीं महिलाएं

Tue, 25 Nov 2025 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Women are becoming victims of eczema and psoriasis in winter
- जिला अस्पताल में रोजाना 60 से अधिक पहुंच रहे मरीज, सबसे अधिक महिलाएं पीडि़त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मौसम ठंडा होने के साथ ही लोगों में सोरायसिस व एग्जिमा रोग का खतरा बढ़ गया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों रोजाना 60 से अधिक मरीज आ रहे हैं। चिकित्सक उपचार करने के बाद उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. विक्रांत चौबे ने बताया कि सोरायसिस के शुरुआती लक्षणों में त्वचा पर लाल रंग के चकत्ते या दाद जैसे दिखते हैं और उनके नाखून में भी परेशानी होती है। एग्जिमा के कारण त्वचा पर लाल मोटे धब्बे, जिन पर सफेद रंग की पपड़ियां आ जातीं हैं। उसमें खुजली या खून निकलने लगता है। त्वचा सूखी व काली पड़ जाती है। सफेद रंग की पपड़ी निकलने लगती है। अस्पताल में रोजाना 60 से अधिक मरीज आ रहे हैं और इनमें अधिकतर महिलाएं है। इन सभी को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

---- इन बातों का रखें ध्यान

- शरीर को साफ रखें।

- शरीर पर नारियल का तेल का इस्तेमाल करें।

- नहाने से पहले व बाद में तेल से मालिश करें।

- कास्टिक वाले साबुन का इस्तेमाल न करें।

- स्वच्छ व सूखे कपड़े पहनें।

- शरीर में पानी की कमी न होने दें।
- अधिक गर्म पानी की जगह, गुनगुने पानी से नहाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed