{"_id":"6390d61a52835758f600e6cc","slug":"woman-s-death-report-of-dowry-death-filed-baghpat-news-mrt616810199","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: महिला की मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: महिला की मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
दोघट। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दोघट में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। महिला के मायके वालों ने दहेज में बाइक और दो लाख रुपये नहीं मिलने पर ससुराल वालों पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फैजपुर निनाना गांव के रहने वाले सुक्रमपाल सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी कविता की शादी दस साल पहले दोघट कस्बे के सचिन के साथ की थी। शादी के बाद से पति समेत अन्य ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर कविता के साथ मारपीट करते थे।
आरोप लगाया कि उसकी बेटी कविता की बुधवार सुबह जहरीला पदार्थ देकर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने पति सहित चार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया और मुकदमा दर्ज न होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कही। उसके बाद पुलिस ने पति सचिन के साथ ही काला, नीटू व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करके मामले में जांच शुरू कर दी गई है।