फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman's body found in house in baghpat

घर में मिला महिला का शव

Fri, 20 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 20 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in house in baghpat
हरियाखेड़ा गांव में जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
बागपत के हरियाखेड़ा गांव में विवाहिता आशा (24) का शव कमरे में झुलसा हुआ मिला। मायके वालों का आरोप है कि संतान न होने और दहेज में कार न लाने पर ससुरालियों ने उसे जिंदा जलाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायकेवालों की तहरीर पर बालैनी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सास सत्यवती और ससुर मदन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


हापुड़ के गांव बागड़पुर निवासी आशा की शादी तीन साल पूर्व बालैनी क्षेत्र के हरियाखेड़ा गांव के राहुल से हुई थी। गुरुवार सुबह राहुल के बंद कमरे में धुआं उठ रहा था। घर में कोई नहीं था। पड़ोस के लोगों ने कमरे की खिड़की तोड़कर देखा तो आशा बिस्तर में झुलसी हुई हालत में मृत पड़ी थी। उन्होंने आशा के मायके वालों और पुलिस को फोन पर जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नायब तहसीलदार ने भी मौका मुआयना किया। आशा के परिजन भी पहुंच गए। मृतका के भाई मोहित का कहना है कि ससुरालवाले आए दिन आशा से दहेज की मांग करते थे। उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था। विवाह के तीन साल बाद भी संतान न होने पर उसे ताने भी मारे जाते थे। इसी कारण ससुरालियों ने बुधवार रात उसकी मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाकर हत्या की है। बाद में वे घर से फरार हो गए। उन्होंने बालैनी थाने में पति राहुल, सास सत्यवती और ससुर मदन के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन


भतीजे के नामकरण में नहीं भेजी थी आशा 
परिजनों का कहना है कि आशा के भाई के यहां बेटा हुआ था। उसके नामकरण पर आयोजित कार्यक्रम में आशा को ले जाने के लिए मंगलवार को उसका भाई आया था। ससुरालियों ने उसे भेजने से इंकार कर दिया था। उन्होंने कह दिया था कि तीन-चार दिन बाद वे खुद उसे लेकर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed