फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman getting hit by wheel while getting off bus, dies

बस से उतरते हुए पहिए की चपेट में आई महिला, मौत

Fri, 26 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman getting hit by wheel while getting off bus, dies
बागपत। भतीजी की शादी में शामिल होने आई महिला सिसाना गांव में बस से उतरते हुए पहिए की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने चालक की पकड़कर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

शामली के करोड़ी गांव निवासी सत्तो देवी (62) शुक्रवार को बागपत के सिसाना गांव में अपनी भतीजी की शादी समारोह में शामिल होने आई थी। महिला ने सिसाना बस पहुंचते ही चालक से बस रोकने के लिए कहा। ग्रामीणों का आरोप है कि चालक ने बस नहीं रोकी। बस से उतरने के प्रयास में वह पहिए की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर बैठे ग्रामीणों ने बस का पीछा कर चालक को दबोच लिया और उसकी धुनाई कर दी। इस बीच हाईवे से गुजर रही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चालक को बचाया। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

28 जून को शादी, गम का माहौल
बागपत। शामली निवासी महिला अपनी भतीजी की 28 जून को होने वाली शादी में शामिल होने आई थी। शनिवार को घर में खुशी का माहौल था। भतीजी के बान की रस्म चल रही थी, लेकिन इस बीच ही दर्दनाक हादसा हो गया। शादी की खुशियां गम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed