Baghpat: बदरखा में महिला की संदिग्ध मौत: पीटने और जहरीला पदार्थ देने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा
बागपत के बदरखा गांव में महिला की संदिग्ध मौत के बाद हंगामा हो गया। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि पति ने शराब के रुपये नहीं देने पर पहले पिटाई की और फिर जहरीला पदार्थ देकर हत्या कर दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विस्तार
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि महिला की कमर पर डंडे से पिटाई के निशान मिले हैं और मुंह से झाग भी निकल रहा था।
मृतका के भाई ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह रोज शराब पीकर झगड़ा करता था और शराब के लिए रुपये मांगता था। रुपये न देने पर उसने मोनिका की पिटाई की और बाद में कुछ जहरीला पदार्थ दे दिया। पुलिस को दी गई तहरीर में कार्रवाई की मांग की गई है।
पहले पति की मौत के बाद हुई थी दूसरी शादी
शामली जिले के सिंभालखा गांव की मोनिका की पहली शादी बावली गांव के युवक से हुई थी, जिससे उसे एक बेटी हुई जो अब पांच साल की है। पहले पति की मृत्यु के बाद उसकी दूसरी शादी बदरखा गांव के अशोक से हुई थी। इस विवाह से उसे दो बच्चे हुए थे।