फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman drowned in Yamuna in Chaprauli, rescued young man in Sisana

छपरौली में महिला यमुना में डूबी, सिसाना में युवक को बचाया

Tue, 01 Sep 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Woman drowned in Yamuna in Chaprauli, rescued young man in Sisana
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बागपत/छपरौली। यमुना नदी में अलग-अलग जगह दो हादसे हुए। छपरौली में महिला डूब गई। उसके कपड़े किनारे पर रखे मिले। महिला का सुराग नहीं लग सका। सिसाना में युवक को डूबने से किसी तरह बचाया गया।
गणेश चतुर्थी पर यमुना के किनारों पर भीड़ रही। श्रद्धालुओं का दिनभर आवागमन रहा। छपरौली से लेकर काठा तक यमुना के किनारों पर दिनभर श्रद्धालुओं का आवागमन रहा। सिसाना गांव में गणपति की मूर्ति का विसर्जन करने गए श्रद्धालु युवक कालू (22) अचानक पैर फिसलने से डूबने लगा। युवकों ने शोर मचा दिया। गोताखोर सलीम ने किसी तरह युवक को बचाया।
विज्ञापन

उधर, छपरौली में दोपहर के समय एक महिला यमुना नदी में नहाने गई थी। महिला की चप्पल और कपड़े किनारे पर रखे मिले है। ग्रामीणों का कहना था कि महिला यमुना नदी में डूब गई है। महिला कहां से आई थी और कौन थी, इसके विषय में ग्रामीण कुछ नहीं बता सके। पुलिस तक मामला पहुंचा। एनडीआरएफ को जानकारी दी गई। पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed