{"_id":"652d30a7eb81a8488504ee14","slug":"woman-dies-of-snakebite-in-dhikauli-baghpat-news-c-28-1-bag1001-6268-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ढिकौली में सर्पदंश से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ढिकौली में सर्पदंश से महिला की मौत
विज्ञापन
फोटो 11
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। ढिकौली गांव की रहने वाली संगीता (45) का पति काफी समय से बीमार है, जो कई साल से चारपाई पर ही रहता है। पति के बीमार होने के बाद संगीता अपनी तीन बीघा जमीन में खेतीबाड़ी कर अपने बेटे और बेटी का पालन पोषण कर रही थी।
सोमवार सुबह संगीता खेत में गन्ना छिलाई करने जा रही थी। रास्ते में महिला किसान को पैर में सांप ने डस लिया, जिससे संगीता जमीन पर गिर गई। इसका पता चलने पर परिवार वाले संगीता को लेकर बड़ौत पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया, लेकिन उसकी रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने मृतका के परिवार वालों को मुआवजा दिलाने की मांग की।