फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Witnesses outside the court at warp pistol, threatened

गवाहों पर कचहरी के बाहर पिस्टल ताना, धमकी 

Fri, 30 Dec 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 30 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Witnesses outside the court at warp pistol, threatened
पिस्टल
बागपत। हरचंदपुर गांव में कचहरी के बाहर गवाह पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है आरोपियों ने गवाहों की कनपटी पर पिस्टल सटाकर केस में समझौता करने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसपी दफ्तर में पहुंचकर शिकायत की।
विज्ञापन


हरचंदपुर गांव के साबिर ने बताया उसके बेटा शाहबाज (14) को गांव का ही युवक 10 सितंबर 2015 को घर से बुलाकर ले गया था। उसका अभी तक पता नहीं चला। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। केस कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी कोर्ट में जाते समय धमकी देते हैं। 6 दिसंबर को कोर्ट में तारीख पर गया था। इसके बाद वहां से लौट रहा था। आरोपियों ने उसके और साथी गवाहों पर कचहरी के बाहर पिस्टल तान दी और केस में समझौता करने की धमकी दी। चेतावनी दी ऐसी न करने पर जान से मार दिया जाएगा। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। आरोपियों को समझाने का प्रयास किया। आरोपी अभी भी लगातार धमकी दे रहे हैं। इससे उनका पूरा परिवार दहशत में है। उन्होंने एसपी दफ्तर पहुंचकर अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


जेल से पेशी पर आए आरोपियों ने दी धमकी 
दोघट। निरपुड़ा गांव में बाप-बेटी की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपियों ने पेशी के दौरान कचहरी में गवाह पर केस में समझौते का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई ।  कस्बा छपरौली निवासी अंकित के पिता सुनील और भाई नितिन की दो माह पूर्व रुपये के लेनदेन को लेकर निरपुड़ा गांव में दूध की डेरी पर गोली मारकर हत्या की। इसमें अंकित भी घायल हो गया था। अंकित केस की पैरवी कर रहा है। 22 दिसंबर को केस के संबंध में अंकित अधिवक्ता के पास आया था। जेल में बंद इस केस के आरोपी नरेश, उसका बेटा भूपेंद्र उर्फ कल्लू के अलावा पीतम उसी दिन पेशी पर आए। आरोप है  कचहरी परिसर में आरोपियों ने धमकी दी  केस में समझौता कर ले, वरना उसको जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित ने अपने घर पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। बाद में उसने दोघट थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दोघट एसएचओ रणवीर सिंह यादव ने कहा इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 पिलाना के दो स्कूलों से सामान चोरी 
अमीनगर सराय। पिलाना गांव के प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय का बुधवार की रात में ताला तोड़कर चोरों ने दो गैस सिलेंडर समेत काफी सामान चोरी किया। बृहस्पतिवार सुबह घटना का पता चला। सिंघावली अहीर थाना में शिकायत की गई है।  इसके अलावा बागपत के पुराना कस्बा में दो पक्षों में मामूली बात पर मारपीट हो गई। इससे वहां हंगामा हो गया। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed