फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Withdrawal of 4.75 lakhs by signing the widow on a blank check

Baghpat News: खाली चेक पर विधवा के हस्ताक्षर कराकर 4.75 लाख निकाले

Thu, 18 May 2023 05:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
Withdrawal of 4.75 lakhs by signing the widow on a blank check
-विधवा महिला ने नन्दोई पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाकर की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। विधवा महिला को मिली बीमे की सहायता राशि धोखाधड़ी कर हड़पने का मामला सामने आया। इसमें ब्लैंक चेक पर महिला के हस्ताक्षर कराकर 4.75 लाख रुपये निकाल लिये गए। महिला ने नन्दोई के खिलाफ थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

भड़ल गांव की रहने वाली विधवा महिला रजनी ने बताया कि उसके पति प्रवीण कोल्हू संचालक थे, जिसकी दस महीने पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद बीमे की सहायता राशि उसके खाते में आई थी। आरोप लगाया कि उसके नन्दोई ने खाते में रुपये आने से पहले ही दो खाली चेक पर धोखे से उसके हस्ताक्षर करा लिए थे। आरोप लगाया कि खाते में बीमे के लाखों रुपये आने के बाद नन्दोई ने दोनों चेक से 4.75 लाख रुपये निकाल लिए। खाता चेक कराने पर उसे रुपये निकालने की जानकारी हुई। आरोप लगाया कि रुपये वापस मांगने पर उसे धमकाया जा रहा है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed