फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   With the water tank broken, contaminated water is coming out of the handpumps.

Baghpat News: पानी की टंकी खराब तो हैंडपंपों से निकल रहा दूषित पानी

Wed, 17 Dec 2025 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
With the water tank broken, contaminated water is coming out of the handpumps.

विज्ञापन
रटौल। पूरनपुर नवादा गांव में पानी की टंकी खराब पड़ी है तो हैंडपंपों से निकल रहे दूषित पानी को पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। कई बार शिकायत करने पर भी हैंडपंप रिबोर नहीं कराए जा रहे हैं और न ही टंकी ठीक कराई गई। लोगों ने डीएम से शिकायत कर समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।
गांव के वीरमती, ओमवती, गीता, हरेंद्र, मंगल, उपेंद्र, अमित आदि ने बताया कि काफी दिन पहले टंकी का निर्माण किया गया था, ताकि लोगों को साफ पानी मिल सके। यह टंकी पिछले कई माह से खराब पड़ी है और इसके खराब होने के कारण लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। वहीं गांव में कुछ हैंडपंप खराब हैं और जो हैंडपंप सही हैं उनमें से गंदा पानी निकल रहा है। गंदा पानी पीने से लोग बीमार हो रहे हैं और उन्हें पानी के लिए परेशानी हो रही है। समस्या को लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन निस्तारण नहीं हो रहा है। उन्होंने डीएम अस्मिता लाल से शिकायत करते हुए टंकी सही कराने व हैंडपंपों को रिबोर कराने की मांग की है।
विज्ञापन


--
- टंकी खराब होने के कारण लोग पानी को तरस रहे हैं। पानी के लिए खेतों में लगे नलकूप पर जाना पड़ता है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। - जय भाटी, पूर्व प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन


- गांव में लगे हैंडपंपों से गंदा पानी निकल रहा है और इस पानी को पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। - राजेश्वरी देवी
- गंदा पानी पीने से लोगाें के लिवर में परेशानी हो रही है। साथ ही त्वचा रोग, पेट में दर्द होने लगा है। अधिकारी भी लोगाें की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। - जितेंद्र


- कई माह से टंकी खराब होने के कारण लोगों को पीने के पानी की परेशानी हो रही है। हैंडपंप भी खराब होने के कारण लोग परेशान हैं। - सरला देवी
--

वर्जन
- पानी की टंकी में तकनीकी खराबी के कारण बंद है, जिससे पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसकी शिकायत जल निगम के अफसरों से की है और जल्द ही समस्या का समाधान कराया चाहिए। - पिंकी देवी, प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed