फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   With the onset of cold, the demand for warm clothes increased

ठंड की दस्तक के साथ गर्म कपड़ों की मांग बढ़ी

Wed, 20 Oct 2021 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
With the onset of cold, the demand for warm clothes increased
ठंड की दस्तक के साथ गर्म कपड़ों की मांग बढ़ी
विज्ञापन

बड़ौत। हल्की बारिश के साथ ठंड के दस्तक देने से गर्म कपड़ों की मांग एकाएक बढ़ गई है। बाजार में गर्म कपड़ों की दुकानों पर भीड़ दिखने लगी है। वहीं पिछले साल के मुकाबले इस बार 10 फीसदी कपड़ों के दामों में उछाल आया है।
नगर व क्षेत्र मेें तीन दिनों तक लगातार हुई बरसात से ठंड में इजाफा हुआ है। इससे बाजार में भी गर्म कपड़ों के खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है। सबसे ज्यादा जैकेट, जर्सी, अपर, हुड, शॉल की मांग बढ़ी है। लोगों ने सर्दियों से निपटने का इंतजाम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही रजाई व गद्दे भी खरीदे जा रहे हैं। जनपद में सबसे ज्यादा गर्म कपड़े दिल्ली व लुधियाना से आते हैं। दीपावली से पहले ही व्यापारियों ने गर्म कपड़े मंगवाना शुरू कर दिया है। उधर, महिलाएं अपने व बच्चों के लिए भी कपड़ों का इंतजाम करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

खूब बिक रहे गर्म कपड़े
बड़ौत। कोताना रोड स्थित दुकान के मालिक डीके जैन के मुताबिक कपड़ों के दामों में दस फीसदी वृद्धि हुई है, क्योंकि कोरोना काल के दौरान नया माल कम बना। बताया कि कोट, मफलर, गर्म शॉल, सिल्की साड़ी बेड शीट, रजाई, गद्दे, सभी तरह के कपड़े लोग खरीदकर ले जा रहे हैं। बारिश के बाद गर्म कपड़े खरीदने के लिए खूब ग्राहक आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नहीं बुने जाते स्वेटर जर्सी
बड़ौत। महिलाएं घरों में अब स्वेटर व जर्सी बुनने से परहेज करने लगी हैं। पहले घरों में ही महिलाएं स्वेटर, जर्सी बुनती हैं। परिवार की महिलाएं टुकड़ों में यह स्वेटर बुनती थीं। पर बाजार में अब सभी तरह के गर्म कपड़े मिलने पर महिलाओं ने गर्म कपड़ों को बुनने से बचती हैं।
सामान पहले दाम अब
स्वेटर 500 520
शॉल 650 680
जॉकेट 800 830
कार्गिडन 700 740
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed