फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   With the education of Swami Dayanand, overall upliftment is possible.

स्वामी दयानंद सरस्वती की शिक्षाओ व सिद्धान्तों पर चल कर ही राष्ट्र का समग्र उत्थान संभव

Sat, 12 Feb 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
With the education of Swami Dayanand, overall upliftment is possible.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। नगर में आर्य समाज की ओर से शनिवार को स्वामी दयानंद सरस्वती जन्मोत्सव मनाया गया। इसमें समाज के कार्यकर्ताओं ने स्वामी दयानंद सरस्वती की शिक्षाओं व सिद्धांतों पर विमर्श किया।

आर्य विद्वान आचार्य पंडित धनकुमार शास्त्री ने कहा कि स्वामी दयानंद ने ऐसे समय में संसार के कल्याण के लिए कार्य किया जब संसार में अंधकार का वातावरण था। लोग कुरीतियों में फंसे हुए थे। उन्होंने देश की आजादी के लिए अद्वितीय कार्य किया। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश की रचना की। राष्ट्र वंदना मिशन के जिला संयोजक देवेंद्र आर्य ने कहा कि ऋषि दयानंद के उपकार को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाया। उन्होंने भजन के माध्यम से स्वामी दयानंद के जीवन की झांकी प्रस्तुत की। आर्य विद्वान पंडित ओमपाल आर्य ने महर्षि दयानंद की शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया। आर्य समाज के पूर्व प्रधान समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने आर्य समाज की विचारधारा को अंगीकृत करने का आह्वान किया। इसके पश्चात आनंद जिंदल ने भजन प्रस्तुत किया। इससे पूर्व यज्ञ किया गया। इसमें गौरव जिंदल यजमान रहे। इस मौके पर आर्य समाज के प्रधान सुरेश जिंदल, मंत्री मनोज आर्य, अशोक अग्रवाल, उप प्रधान श्रीपाल आर्य, दीपक गोयल, पंकज गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed