फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   With humility comes sweetness in life

विनम्रता व मीठी वाणी से आती है जीवन में मधुरता - सिद्धचक्र महामंडल विधान का चौथा दिन

Sun, 13 Mar 2022 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
With humility comes sweetness in life
सिद्धचक्र महामंडल विधान का चौथा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र बरनावा की तपोभूमि में अष्टह्निका महापर्व के उपलक्ष्य में चल रहे नौ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान के चौथे दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान को 64 श्रीफल समर्पित किए।

ब्रह्मचारी पंडित प्रदीप पीयूष शास्त्री ने कहा कि अंहकार मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। व्यक्ति को अपने जीवन में हमेशा अंहकार का त्याग करना चाहिए। अंहकारवश व्यक्ति अपने जीवन में बहुमूल्य रिश्तों को भी खो देता है। यदि जीवन में प्रेम, सुख और शांति चाहते हैं तो हमेशा मीठा बोलना चाहिए। सभी के साथ विनम्रता पूर्वक व्यवहार करने से जीवन में मधुरता आती है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को कभी भी लोभ नहीं करना चाहिए। जो लोग दूसरों का धन देखकर लोभ करते हैं। वे गलत कार्यों में संलिप्त हो जाते हैं। जिस कारण जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लोभ के कारण व्यक्ति को कभी आत्मिक शांति प्राप्त नहीं होती है। यदि जीवन में सुख-शांति और आत्मसंतुष्टि चाहते हैं तो लोभ का त्याग कर देना चाहिए। विधान में मोहित जैन, शिखा जैन, अंशिका जैन, अरहंत जैन, प्रशांत जैन, प्राची जैन, कृष्णा जैन, रमाबाई, सरिता जैन, पवन जैन, सतीश जैन, नीरज जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed