फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wise people are coming with BJP: MP

बैंक से लोन माफ कराने के लिए रचा लूट का ड्रामा

Mon, 20 Sep 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Wise people are coming with BJP: MP
लूट की घटना के बाद लोगों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : BARAUT
लुहारी गांव के युवक ने सोमवार सुबह दी थी 1.38 लाख की लूट की सूचना
विज्ञापन

छह घंटे के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किया ड्रामे का खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। लुहारी निवासी एक युवक ने सोमवार की सुबह मलकपुर-छपरौली मार्ग पर तीन बदमाशों द्वारा बंधक बनाकर 1.38 लाख लूटने की सूचना दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। वारदात के छह घंटे बाद ही पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया। एएसपी के मुताबिक युवक ने ही बैंक से लोन माफ कराने के लिए लूट का ड्रामा रचा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
लुहारी गांव निवासी उदयवीर पुत्र सीताराम ने सोमवार को बोहला पुलिस चौकी पहुंचा कर लूट की जानकारी दी। बताया कि वह बाइक से मलकपुर गांव स्थित बैंक शाखा मेें रुपये जमा कराने जा रहा था। मलकपुर-छपरौली मार्ग पर तीन बदमाशों ने तमंचे व चाकू दिखाकर उसे रोक लिया और उसे 1.38 लाख की नगदी लूट ली। विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू से हमला बोलकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश उसे बंधक बनाकर ईख के खेत में डालकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाल रवि रत्न सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में एएसपी मनीष मिश्र भी घटना स्थल पर पहुंचे। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी। छह घंटे के बाद ही पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

एएसपी मनीष मिश्र का कहना है कि उदयवीर ने बैंक से लोन ले रखा था, उसकी आरसी कट चुकी थी। इसके बाद उसने लूटपाट की फर्जी घटना को रचा। आरोपी को पुलिस को गुमराह करने व फर्जी लूट की घटना दर्शाने पर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट को असली दिखाने को हाथों पर मार लिया ब्लेड
एएसपी मनीष मिश्र ने बताया कि उदयवीर ने खुद ही हाथों में ब्लेड मारकर ऐसा दिखाया, जिससे बदमाश विरोध करने पर चाकू मारकर भागे हो। यह घटना पूरी तरह से फर्जी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed