फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wind blowing at a speed of 26 km per hour, farmers' worries increased

Baghpat News: 26 किमी प्रतिघंटे की गति से चली हवा, किसानों की चिंता बढ़ी

Thu, 06 Mar 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 06 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Wind blowing at a speed of 26 km per hour, farmers' worries increased
बागपत के सिसाना गांव में तेज हवा चलने से गिरी गेहूं की फसल दिखाता किसान। संवाद
बागपत। मौसम न केवल लोगों को बीमार बना रहा, बल्कि किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। यहां मंगलवार को 26 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली पछुआ हवा से धूल उड़ने के साथ ही उन किसानों की गेहूं की फसल गिर गई, जिन्होंने एक-दो दिन पहले ही सिंचाई की थी। लगातार पछुआ हवा चली तो गेहूं का उत्पादन गिर सकता है, क्योंकि बालियों में दाना पूरी तरह से फूल नहीं पाएगा।
विज्ञापन

सोमवार की रात से ही पछुआ हवा चल रही है, लेकिन मंगलवार को दिन निकलने से पहले ही हवा की रफ्तार काफी तेज हो गई। इससे जहां लोगों को ठंड का अहसास हुआ, वहीं किसान तो पूरी तरह चिंता में डूबे हैं, क्योंकि गेहूं फसल पकने की तरफ बढ़ रही है और उसे सिंचाई की बेहद जरूरत है। मगर, तेज हवा चलने से गेहूं फसल की सिंचाई करना खतरे से खाली नहीं। सरसों की फसल की फलियों के हवा में झड़ने की चिंता है।
विज्ञापन

nइस तरह गिर सकता है उत्पादन : किसानों की चिंता यह भी है कि यदि कुछ दिन पछुआ हवा चली तो बालियों में गेहूं का दाना फूलने के बजाय सूखकर पतला होगा। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार पछुआ हवा लगातार चलने से गेहूं उत्पादन में 15 से 20 प्रतिशत या इससे ज्यादा गिरावट आएगी। कृषि विभाग के रिकार्ड के अनुसार बागपत में 54 हजार हेक्टेयर से ज्यादा जमीन में गेहूं की फसल है। इसमें से अगेती फसल में पूरी तरह से बाल निकल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed