फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Will the Meerut-Panipat railway line come out of the Pink Book this time

क्या इस बार पिंक बुक से बाहर निकलेगी मेरठ-पानीपत रेल लाइन

Sun, 07 Feb 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Will the Meerut-Panipat railway line come out of the Pink Book this time
मेरठ- पानीपत रेलवे लाइन का नक्शा - फोटो : BAGHPAT
- रेलवे लाइन के सर्वे पर खर्च किए जा चुके लगभग एक करोड़ रुपये
विज्ञापन

- चार साल पहले भी 1099 करोड़ रुपये किए गए थे स्वीकृत
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन फिर पिंक बुक में शामिल कर बजट स्वीकृत किया गया है। इससे पहले रेलवे लाइन को सत्र 2016-17 की पिंक बुक में शामिल किया गया था। तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने 1099 करोड़ स्वीकृत किए थे। मगर, रेल लाइन सर्वे से आगे नहीं बढ़ सकी। एक के बाद एक हुए सर्वे पर अब तक करीब एक करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। देखने वाली बात यह होगी कि पश्चिम उत्तर प्रदेश की लाइफलाइन साबित होने वाली रेल लाइन कब धरातल पर उतरेगी।
चार दशक से मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन का मुद्दा रह रहकर उठता रहा है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए स्वीकृत होने के बावजूद 104 किमी की रेल लाइन का निर्माण शुरू नहीं हुआ। वर्ष 2015 में रेल बजट में इसकी घोषणा की गई थी। रेलवे लाइन को सत्र 2016-17 की पिंक बुक में शामिल किया गया। तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने 1099 करोड़ से इस लाइन को तीन वर्षों में पूरा करने का एलान किया था। छह फरवरी 2019 को पूर्व मंत्री एवं वर्तमान सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने टीकरी में रेलवे लाइन के नए सर्वे का उद्घाटन भी किया था, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी। सिर्फ सर्वे की बात करें तो अब तक करीब एक करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।
विज्ञापन

एलम से मेरठ के मुल्हेड़ा तक 34 किमी
बागपत। आरटीआई कार्यकर्ता शिव कुमार राठी ने बताया कि दो साल पहले जो सर्वे किया गया था, उसमें एलम से मुल्हेड़ा तक 34 किमी का सफर था। सर्वे में हरियाखेड़ा, टीकरी, दाहा और धनौरा टीकरी रेलवे स्टेशन फाइनल किए गए थे। इससे पहले साल 2013 में किए गए सर्वे में राजपुर, जौला और बुढ़ाना रेलवे स्टेशन फाइनल हुए थे। लेकिन अभी तक किसी भी सर्वे को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों को होगा लाभ
बागपत। मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन से मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और शामली को लाभ होगा। सहारनपुर, बिजनौर, गाजियाबाद और हापुड़ और अन्य जिलों के लोग भी पानीपत जाने के लिए इस रेल मार्ग का प्रयोग कर सकेंगे। हरियाणा, पंजाब और अन्य राज्यों में रेल सफर के लिए पहले दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोग सीधे मेरठ से पानीपत तक का सफर तय कर सकेंगे। इसके अलावा लाइन पर पड़ने वाले गांव के लोगों का आवागमन सरल होगा।

सर्वे कार्य उन्होंने टीकरी में शुरू कराया था। मंत्रालय में रेलवे लाइन पर कार्य चल रहा है। जिले के लोगों को निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा। वह जल्द ही रेल मंत्री से मुलाकात करेंगे। - डॉ सत्यपाल सिंह, सांसद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed