फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Will protest if problems are not resolved

समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

Sun, 31 Jul 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Will protest if problems are not resolved
बागपत। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी शनिवार को बीएसए से मिले। उन्होंने बीएसए से शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कंपोजिट स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की तारीख ठीक नहीं है। शिक्षकों के चयन वेतनमान लंबित है और लेखा विभाग की ओर से शिक्षकों को अवशेष का भुगतान नहीं कराया जा रहा है। रिटर्न जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है, इसके बावजूद भी शिक्षकों को फार्म-16 उपलब्ध नहीं कराया गया है। शैक्षिक सत्र लगभग साढ़े तीन महीने बीत चुके हैं, मगर अभी तक छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तकों का वितरण नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

शिक्षकों की जीपीफ व एनपीएस की स्लिप जारी नही की जा रही है और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का एसीपी स्वीकृत कराया जाए। उन्होंने बीएसए से शिक्षकों की इन समस्याओं का समाधान कराने और शिक्षकों के आई कार्ड जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विकास मलिक, जिलामंत्री राजकुमार शर्मा, ईश्वर पाल सिंह, जितेंद्र तोमर, जयवीर, रुपेश चौधरी, संजीव कौशिक, सोमवीर, कर्मवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed