{"_id":"6905f2250a79a4558d08a5fc","slug":"will-create-new-chambers-and-work-for-the-interests-of-advocates-baghpat-news-c-28-1-bag1001-141115-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नए चैंबर बनाएंगे और अधिवक्ताओं के हितों पर काम करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नए चैंबर बनाएंगे और अधिवक्ताओं के हितों पर काम करेंगे
विज्ञापन
जिला बार चुनाव
-जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रत्याशी लगा रहे वादों की झड़ी, चार नवंबर को होगा मतदान
फोटो दस
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नए चैंबर बनवाएंगे और अधिवक्ताओं के हितों के लिए सदैव तत्पर रहकर काम करेंगे। इसी तरह जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री समेत अन्य पदों के प्रत्याशी वादों की झड़ी लगा रहे हैं। इसमें चार नवंबर को मतदान और सात नवंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री समेत 15 पदों पर 28 प्रत्याशी मैदान में है। इसमें अध्यक्ष पद पर सतीश कुमार त्यागी और सुभाष सिंह तोमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमितेश पूनिया और चांदवीर सिंह राणा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पुनीत गुप्ता, सचिन कुमार, महामंत्री पद पर अजीत सिंह और मनोज कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर मुन्ना खान और सचिन कुमार समेत अन्य पदों पर प्रत्याशी आमने-सामने हैं।
-- -- -- -- -
अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का चुनावी एजेंडा
-जिला बार के अधिवक्ताओं के हितों में काम किया जाएगा और न्यायिक कार्यों में आने वाली समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। जरूरत के हिसाब से नए चैंबरों के निर्माण भी कराए जाएंगे।- सतीश त्यागी, प्रत्याशी अध्यक्ष पद।
विज्ञापन
-लगातार अधिवक्ताओं की संख्या बढ़ रही है, जिससे चैंबरों की कमी भी महसूस हो रही है। अधिवक्ताओं के लिए नए चैंबरों का निर्माण, डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। -सुभाष सिंह तोमर, प्रत्याशी अध्यक्ष पद।