फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Will block out of every village

देशखाप का एलान, हर गांव के बाहर छह को करेंगे चक्का जाम

Thu, 04 Feb 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Will block out of every village
बड़ौत में देशखाप चौधरी के आवास पर बैठक करते किसान - फोटो : BARAUT
देशखाप का एलान, हर गांव के बाहर छह को करेंगे चक्का जाम
विज्ञापन

कृषि कानूनों का करेंगे विरोध, एंबुलेंस, स्कूल और सेना के वाहनों को नहीं रोकेंगे किसान
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे समेत मुख्य मार्गोें पर जाम से यात्रियों को होगी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत/बड़ौत। किसान मोर्चा के आह्वान पर छह फरवरी के चक्का जाम की तैयारियां तेज हो गई हैं। देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने जाम का समर्थन किया है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि किसान अपने-अपने गांव के बाहर प्रदर्शन करें। उधर, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगाया जाएगा।
बड़ौत में बृहस्पतिवार को पट्टी चौधरान स्थित देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह के आवास किसानों की बैठक हुई। देशखाप के बावली, मलकपुर, बिजरौल, बामनौली गांव के किसानों ने छह फरवरी को किसान मोर्चा के चक्का जाम का समर्थन किया। अध्यक्षता करते हुए चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नए कृषि कानून किसान विरोधी हैं। पूंजीपतियों के इशारे पर सरकार ने इन काले कानूनों को पारित किया है, जोकि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने गांवों के बाहर से गुजरने वाले मुख्य मार्गों पर जाम लगाएं और शांतिपूर्ण ढंग से विरोध करें। संचालन विश्वास चौधरी ने किया। थांबेदार यशपाल चौधरी, सनकपाल सिंह, मनमोहन शर्मा, गौरव बड़ौत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एकजुटता से जवाब देंगे किसान : ब्रजपाल चौधरी
बड़ौत। देशखाप के थांबेदार ब्रजपाल चौधरी के नेतृत्व में किसान प्रतिनिधिमंडल ने जौनमाना, ढिकाना, लुहारी, बोहला, कोताना, चौबली, जागोस, गुराना, लौहड्डा गांव में जनसंपर्क किया। छह फरवरी को चक्का जाम को सफल बनाने के लिए किसानों से आह्वान किया। थांबेदार ब्रजपाल चौधरी ने कहा कि किसानों को बर्बाद करने की नीति पर सरकार काम कर रही है। इस दौरान आचार्य बलजोर सिंह आर्य, विक्रम आर्य, मास्टर वीरेंद्र सिंह गुराना, विपिन ढिकाना, रणधीर सिंह राणा, सभासद आशुतोष तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस, स्कूल वाहन और सेना के वाहनों को रहेगी छूट
बागपत। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने बताया कि हाईवे पर राष्ट्रवंदना चौक पर जाम लगाएंगे। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक जाम के दौरान एंबुलेंस, स्कूल वाहनों और सेना के वाहनों को छूट रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आमजन का सहयोग करें और अगर कोई मजबूर है तो उसे जाम से निकलवाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed