{"_id":"692364c9bb034f8e43027e3c","slug":"wifes-lover-protests-laborers-stabbing-to-death-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-142379-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अनैतिक संबंधों के विरोध पर पत्नी के प्रेमी ने मजदूर की चाकू से गोदकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अनैतिक संबंधों के विरोध पर पत्नी के प्रेमी ने मजदूर की चाकू से गोदकर की हत्या
विज्ञापन
- शहर में घनश्यामदास मार्ग पर नई बस्ती में हुई घटना
बागपत। शहर में घनश्यामदास मार्ग पर नई बस्ती में रविवार देर शाम रियासत (33) की अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर पत्नी के प्रेमी पूर्व सभासद के बेटे सारिम उर्फ कट्टा ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसमें रियासत के भाई शमशेर ने सारिम के साथ उसके भाइयों पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया।
घनश्यामदास मार्ग निवासी अबलू ने बताया कि उसका ममेरा भाई रियासत मूलरूप से हापुड़ के भटियाना का रहने वाला था जो काफी साल से बर्फखाने के पीछे नई बस्ती में परिवार के साथ रहता था और ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। आरोप लगाया कि रविवार देर शाम रियासत घर आया तो उसकी पत्नी का प्रेमी सारिम घर में मिल गया। रियासत ने उसके घर में आने का विरोध किया तो उनमें विवाद हो गया। इससे गुस्साए सारिम ने रियासत की कमर और गर्दन पर चाकू से चार-पांच वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
शोर सुनकर वहां आए पड़ोसियों को देखकर आरोपी सारिम वहां से भाग गया। मोहल्ले के लोग रियासत को उठाकर सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रियासत के भाई शमशेर ने हत्या में सारिम के साथ उसके चार भाइयों के शामिल होने का आरोप लगाया। पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी और रियासत के पड़ोसियों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
-- 14 साल से बागपत में रह रहा था रियासत
अबलू ने बताया कि रियासत मूल रूप से भटियाना जिला हापुड़ के रहने वाला था, जो पिछले 14 साल से बागपत में रहकर ईंट भट्ठों पर मजदूरी करता था। करीब दस साल पहले उसकी शादी मुजफ्फरनगर की युवती से हुई थी। उसके परिवार में दो बेटी और एक बेटा है।
--
वर्जन-मजदूर की हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी ने की है। इसमें तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। हत्या में जो भी शामिल मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सूरज कुमार राय, एसपी